Madhepura:बाइक से पुरैनी की ओर जा रहे जाप छात्र नेता की मधेपुरा में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किया सड़क को जाम - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:बाइक से पुरैनी की ओर जा रहे जाप छात्र नेता की मधेपुरा में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किया सड़क को जाम

  • बाइक से पुरैनी की ओर जा रहे जाप छात्र नेता की मधेपुरा में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किया सड़क को जाम

Madhepura/ Bihar: गौरतलब हो कि पुरैनी थाना क्षेत्र के किशुनगंज व भटगामा के बीच एसएच-58 पर अपराधियों ने शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे एक युवक को तीन गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया गया कि भटगामा गांव निवासी युवक बाइक से पुरैनी की ओर से घर जा रहा था.इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई वही मारे गए किशोर की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा मोहल्ले के रहने वाले 30 वर्षीय अभिषेक सिंह उर्फ ​​टिंकू के रूप में हुई है और वो सुबोध सिंह का पुत्र है. जाप के छात्र संघ चौसा के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक थे. वहीं लोग इस आपराधिक कृत्य को लेकर काफी आक्रोशित हैं. विदित हो कि 2 जनवरी 2022 की संध्या में भी अपराधियों के द्वारा अभिषेक कुमार सिंह पर उस वक्त गोली चलाई गई थी जिस समय की टीवीएस शो रूम से कार्य निपटा कर अपने साथी लौआलगान निवासी मित्र मोहसिन आलम के साथ घर जा रहे थे इसी दौरान भटगामा उदाकिशुनगंज मार्ग एस एच 58 पर लौवा लगान के समीप गोली चला दिया था लेकिन गोली अभिषेक सिंह के मित्र मोहसिन आलम को लगी थी हालांकि इस घटना में मोहसिन की जान बच गई घटना के बाद अभिषेक सिंह ने एक नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की नियत से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए चौसा थाना में मामला दर्ज कराया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button