Madhepura:आईजी ने किया थाने का निरीक्षण दिए कई अहम निर्देश - The Ujala Times News
Uncategorized

Madhepura:आईजी ने किया थाने का निरीक्षण दिए कई अहम निर्देश

शुक्रवार को पटना मुख्यालय के आईजी विजय कुमार वर्मा ने अपराध नियंत्रण को लेकर सदर थाना पुलिस एवं अधिकारियों के साथ बैठक की घण्टों चली बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर गहन मंथन किया गया. आईजी विजय कुमार वर्मा ने जिले में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर की उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा इससे पहले आईजी के सम्मान में पुलिस बल के जवान एवं पुलिस पदाधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. उन्होंने एसपी राजेश कुमार को निर्देश दिया कि विशेष गस्ती लगातार जारी रखे. वही अपराध नियंत्रण नियंत्रित हो इसके लिए हर तोर कोशिश जारी रखे. इस पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न थाने में संपर्क स्थापित सीमावर्ती जिले भागलपुर खगड़िया सहरसा एवं पूर्णिया से घिरे रहने के कारण अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है.इसलिए इसका विशेष रूप स्व ख्याल रखें. जिले के सभी थाने को तकनीकी अनुसंधान पर काफी जोर देने की नसीहत दी. वही निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए. न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने व अन्य मामलों में से गद्दारी का भी निर्देश दिए. वही थाना के सभी फाइलों की बारिकी से जांच पड़ताल की उन्होंने थाना अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को लंबित मामलों के अनुसंधान कर निष्पादन करने,अभिलेखों के अघतन स्थिति, फरारियों की गिरफ्तारी, वारंट, कुर्की के निष्पादन की भी समीक्षा की और सभी मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है.वही उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ नम्रता से व्यवहार किया जाए.

किसी भी शिकायतकर्ता को बैरंग न लौटाया जाए. उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए.महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए.उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाए. इस दौरान उन्होंने पुलिस क्राइम डायरी, रोजनामचा, कंप्यूटर कक्ष, रिकार्ड रूम आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी जांच फाइले अपडेट रखने व समय पर मामले निपटाने की हिदायत दी. वही मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, सदर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, मुंशी यू एस राम, संजीव, देवेन्द्र ठाकुर,श्यामदेव ठाकुर,मनोज पासवान,दीपमाला कुमारी, डीएन यादव,रवीश रंजन कपिलदेव ,संजीव कुमार समेत थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button