ब्रेकिंग न्यूज़
Madepura:मद्यनिषेध मधेपुरा छापामारी कर 5.000 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मधेपुरा थाना क्षेत्र के भान टेकटी वार्ड नं 01 में छापामारी कर 5.000 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त कर एवं 500 kg जावा पास घटना स्थल पर विनष्ट करते हुए उमाकांत पासवान को गिरफ्तार कर सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध जवाहर कुमार द्वारा अभियोग दर्ज किया गया। साथ ही ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर भान टेकटी वार्ड नं 01 से अखिलेश पासवान, घैलाढ़ के पास से बरिलाल ऋषिदेव, विश्वकर्मा चौक जीवछपुर से उमाकांत ऋषिदेव, राजकुमार यादव, कैलास पासी एवं गम्हरिया, गम्हरिया वार्ड नं 06, गम्हरिया बाजार से चंदन कुमार, देवन राम, जितेन्द्र कुमार, चंदन पासी, पिंकु कुमार साह को गिरफ्तार किया गया l
