Madepura:एक 25 वर्षीय युवक की गोली लगने से हुई मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madepura:एक 25 वर्षीय युवक की गोली लगने से हुई मौत

सदर थाना क्षेत्र के बालमगढ़िया वार्ड नंबर एक के निवासी धीरेन्द्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र अमीर यादव की तीन गोली लगने से हुई मौत

जानकारी देते हुए मृतक के भाई शुभम ने बताया कि उनका भाई अमीर यादव अपने ग्राम में ही साइकिल दुकान पर बैठा हुआ था. इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर अज्ञात तीन सवार ने उनके भाई अमीर को तीन गोली मारकर मौके से फरार हो गया. इसके बाद स्थानीय एवं परिजनों की मदद से आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि युवक को एक गोली एक पेट मे एक गर्दन में और एक सिर में लगी है.अमित यादव को मृत घोषित कर दिया गया.जिसके बाद शव की पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया . बताया कि यह मामला दियादी झंझट का ही है हालांकि वह नाम लेने से परहेज कर रहे हैं. कुछ दिन पूर्व उनके दियाद में से ही किसी ने बोला था कि तुम्हारे भाई को जान से मार देंगे.और आज यह घटना घटित हो गया है.उन्होंने बताया कि आवेदन में सभी का नाम दिया जाएगा.युवक मैट्रिक पास किया हुआँ था.युवक वार्ड सचिव था.युवक के पिता पेशे से किसान थे.युवक दो भाई था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button