Madepura:5 सितंबर को हुई थी ई-रिक्शा के ड्राइवर की हत्या, रिक्शा लूटने के दौरान हुई थी वारदात

5 सितम्बर को हुई ई रिक्शा चालक की हत्या मामले का मधेपुरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में मधेपुरा एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि दिनांक 05 सितम्बर 2022 को शंकरपुर थाना क्षेत्र के गोर्राहा में एक अज्ञात लाश होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसके पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा लाया गया।पुलिस ने लूट की गयी ई-रिक्शा, घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक का रस्सी, 5 मोबाईल फोन को भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि यह हत्या लुट-पाट के क्रम में हुई है। मामले में गिरफ्तार अपराधी जीवछ कुमार उर्फ सोमदेव मंडल उर्फ गोदरा उम्र 23 वर्ष पिता डोमी महतो सा० बरमोत्तर वार्ड नं० 08 थाना भर्राही ओ०पी० जिला मधेपरा, दिलखुश कुमार उम्र 21 वर्ष पिता रामविलाश यादव सा0 कवियाही वार्ड नं0 14, थाना शंकरपुर जिला मधेपुरा और उमेश सहनी उम्र 33 वर्ष पिता नारायण सहनी सा० चरीहरा वार्ड नं0 17 थाना मशरख जिला सारण का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।

