Madepura:22 वर्षीय युवक की अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मार कर की गयी हत्या

मधेपुरा जिला की ग्वालपाड़ा थाना शाहपुर वार्ड नंबर 10 के निवासी अनिल सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमन सिंह की गोली मारकर की गई हत्या जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि अमन को बुधवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन कर उसे बुलाया गया वही अमन अपने पिता के मोटरसाइकिल से बुलाए हुए उक्त स्थान पर गया. जहां युवक के सिर में एक गोली एवं पेट में दो गोली मार दी गई .वही पूरे शरीर मे बेल्ट की निशान उन्होंने बताया कि अमन की किसी तरह से कोई भी विवाद नहीं है अमन की शादी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी. उनके पिता बिहारीगंज में मकई के फैक्ट्री में काम करते है.इसके बाद युवक को शाहपुर के नदी के समीप फेंक दिया गया उन्होंने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली थी अमन सिंह की हत्या कर नदी के किनारे फेंक दिया गया है. जिसके बाद ग्वालपाड़ा थाना पुलिस एवं परिजनों की मदद से शव की पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा में लाया गया जहां शव पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में ग्वालपाड़ा थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मिर्तक के परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
