Madepura:मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मद्यनिषेध सहरसा व सुपौल के साथ संयुक्त छापामारीकर 15.000 लीटर ,2.000 लीटर ,2.000 लीटर ,2.000 लीटर ,8.000 लीटर आगे पढ़ें


मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मद्यनिषेध सहरसा व सुपौल के साथ संयुक्त छापामारी अभियान के तहत मधेपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड नं 08 में छापामारी कर 100 मिली का 180 पीस विस्कोफ़ कफ सिरप एवं 180 मिली का 336 पीस अवैध विदेशी शराब बरामद कर भवेश कुमार एवं पार्वती देवी को गिरफ्तार कर, साहुगढ वार्ड नं 12 में छापामारी कर 15.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक सिंहेश्वर वार्ड नं 03 में छापामारी कर 2.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर राजा कुमार को गिरफ्तार कर, लालपुर सरोपट्टी मुख्य सड़क में छापामारी कर 2.000 लीटर अवैध चुलाई शराब साथ ही एक मोटर साइकिल बरामद कर अंकित कुमार को गिरफ्तार कर एवं शंकरपुर थाना क्षेत्र के निशिहरपुर वार्ड नं 03 में छापामारी कर 8.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर, ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार बिशनपुर संथाली टोला में छापामारी कर 15.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर (1) विश्वनाथ हेमब्रम (2) सुनीता देवी (3) छोटी बेसरा को गिरफ्तार कर, शाहपुर संथाली टोला में छापामारी कर 7.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर (1) बाबूलाल हंसदा (2) दीपक हंसदा को गिरफ्तार कर तथा अमोजा वार्ड नं 01 में छापामारी कर 23.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर (1) मीना मुर्मू (2) रमेश कुमार वास्के को गिरफ्तार कर क्रमशः अवर निरीक्षक मद्यनिषेध नितिश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध जवाहर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध संतोष कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध प्रियंका कुमारी, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध हैदर अली, निरीक्षक मद्यनिषेध संजय कुमार प्रियदर्शी तथा निरीक्षक मद्यनिषेध भिखारी कुमार द्वारा अभियोग दर्ज किया गया। साथ ही जिलान्तर्गत अलग अलग टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर कुल 59 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया ।

