Madepura:कमिश्नर ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए कई तरह के दिशा निर्देश

कोसी क्षेत्र के प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.सर्वप्रथ्म कोसी आयुक्त गोरखनाथ,जिला अधिकारी श्याम बिहारी मीणा समेत सिविल सर्जन अब्दुश सलाम सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की.वही घण्टो बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ अधिकारियों ने सर्वप्रथम बैठक की आयुष्मान भारत की जानकारी ली. इस दौरान आयुक्त ने विभिन्न विभागीय दस्तावेजों की गहन जांच की. विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई एवं व्यवस्था का जायजा लिए. आयुक्त ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किये,उसके बाद ओपीडी एक्स-रे ,वही लेबर रूम एवं ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण करने के बाद स्थित एसएनसीयू, डायलिसिस यूनिट एवं दीदी की रसोई एवं ऑक्सीजन प्लांट का जाएजा लिया .वही इमरजेंसी में जाकर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. मरीजों को सही तरीके से ईलाज, दवा और खाना आदि मिल रहा कि नहीं, इसकी भी जानकारी ली. कमिश्नर ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल भवन व खाली परिसर का भी मुआयना किया. इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान समय-समय पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होने कहा स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य पर समय पर तैनात रहे. अस्पताल आये मरीजों के समुचित ढंग से इलाज हो एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचायी जाय. इसके लिए सरकार द्वारा हाल ही में कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं जिसका अनुपालन करना है.वही कमिश्नर के साथ डीएम श्याम बिहारी मीणा, सदर एसडीओ नीरज कुमार,सिविल सर्जन अब्दुश सलाम ,डीपीएम प्रिंस कुमार ,कंचन कुमारी, संजीव सिन्हा आदि स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे
