Har Ghar Tiranga हर घर तिरंगा' अभियान का आज से आगाज, 15 अगस्त तक हर घर में लहराएगा का देश का झंडा - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Har Ghar Tiranga हर घर तिरंगा’ अभियान का आज से आगाज, 15 अगस्त तक हर घर में लहराएगा का देश का झंडा

Har Ghar Tiranga Abhiyan: भारत आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है और ये अब अंतिम रूप में है. इस बीच आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) की शुरूआत होगी. आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन चला रही है. आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा (Tiranga) झंडा फहराएंगे.

सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में डाक विभाग भी राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री कर अहम रोल निभा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button