इंटर की छात्रा के साथ हुई मारपीट - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

इंटर की छात्रा के साथ हुई मारपीट

सदर अस्पताल में इलाजरत

सहरसा जिला के पस्तपार थाना के अंतर्गत विश्वकर्मा चौक सबैला के निवासी मिथिलेश शर्मा की 15 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी के साथ तीन चार लोगों ने किया अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए किया गया मारपीट

जानकारी देते हुए पीड़िता की सहेली नैंसी कुमारी ने बताया कि वो अपनी सहेली को बस स्टैंड के समीप बस में बैठाने गई हुई थी.इसी दौरान बस स्टैंड के किरानी और कर्मचारी मुकेश ,घोलट,अनुज एवं कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने बुरी तरह मारपीट की गई है.

इधर सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिवार के द्वारा आवेदन देने के बाद पुलिस अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button