जय श्री राम की गूंज, पूरा शहर हुआ राममय
अमन श्रीवास्तव
सीईओ
द उजाला टाइम्स न्यूज
कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी की निकली शोभायात्रा
एसडीएम एवं एएसपी के स्वयं निगरानी में निकाले गए शोभायात्रा
सुरक्षा के पुख्ता था इंतजाम
हर चौक चौराहे पर पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस बल थे मौजूद
ड्रोन से हो रही थी पूरे शहर की निगरानी

सैकड़ों की संख्या में रामभक्त रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल हुए. इस दौरान हर तरफ सिर्फ और सिर्फ जय श्री राम के नारे ही सुनाई दिए. पूरा माहौल राम की भक्ति में समा रहा.भव्य शोभा यात्रा राम जी की निकली सवारी, देश का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा और जय श्री राम के नारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा बता दें कि मधेपुरा में श्री राम नवमी शोभायात्रा के दौरान काफी संख्या में राम भक्त शामिल हुए. इस शोभा यात्रा में सैंकड़ों लोगों के साथ प्रभु श्री राम और हनुमान सहित अन्य भगवान की झांकी भी विभिन्न संस्थाओं के द्वारा निकाली गई.जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए .सभी चौक चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे के साथ साथ पुलिस बल की पुख्ता व्यवस्था भी देखा गया.रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई.

यह शोभायात्रा नगर रामनवमी समिति की ओर से निकाली गई.शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर से निकली यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मुख्य बाज़ार स्थित बड़ी हनुमान मंदिर के पास संपन्न हुई. यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए.राम भक्त श्री राम धुन पर जमकर थिरकते हुए नजर आए. इस दौरान पूरी शहर भगवामय नजर आया.शोभायात्रा में हनुमान जी के रूप में बाहर से आए हुए कलाकारों का जत्था आकर्षक का केंद्र रहा. शोभायात्रा को लेकर शहर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात किया गया था.

अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन, यातायात पुलिस उपाधीक्षक चेतानंद झा, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार,अपर थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती, एसआई संतोष सिंह सीमा सशस्त्र बल, स्थानीय थाना पुलिस, सीआईएटी कमांडो, दंगा नियंत्रण बल जुलूस के साथ चलते रहे.कहीं भी किसी तरह की हिंसा न भड़के और असामाजिक तत्वों को हड़काया जा सके इसके लिए पहले से ही पुलिस कप्तान डॉ संदीप सिंह पहले से तैयार थे. शोभायात्रा में कई तरह की झांखियां निकाली गई. इसमें हनुमान जी भी नाचते झूमते नजर आए. बाहर के कलाकार आकर्षण का केंद्र बना रहा. श्रद्धालुओं ने खूब भगवान राम के नारे लगाए




