आगामी भीषण गर्मी में बिजली मेंटेनेंस के लिए बिजली के तार को किया जा रहा तैयारी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी भीषण गर्मी में बिजली मेंटेनेंस के लिए बिजली के तार को किया जा रहा तैयारी

गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए बिजली विभाग मेंटेनेंस का काम कर रहा है. इस दौरान ट्रांसफ़ॉर्मर और दूसरे अहम उपकरणों की जांच की जा रही है. ताकि, भविष्य में बिजली की आपूर्ति में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके. बिजली विभाग ने गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए मेंटेनेंस का काम शुरू किया है.
इस काम के तहत, ट्रांसफ़ॉर्मर और दूसरे अहम उपकरणों की जांच की जा रही है. बिजली विभाग के जेई सुशील कुमार ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.
गर्मी के समय में लोड बढ़ने के कारण हाई टेंपर के तार को कई जगह पूर्व में ही बदला गया और अभी यह अभियान जारी है. हालांकि इस दौरान शहरवासियों को बिजली गुल रहने के कारण काफी असुविधा हुई .लोगों का कहना है कि बिजली विभाग तो हर साल दावा करती है कि उन्हें गर्मी में किसी तरह की बिजली कटौती की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा लेकिन धरातल स्थिति तो कुछ और बयां करती है.वही मौके पर बिजली मिस्त्री गुड्डू आलम,मो आसिफ,पवन,दानिश, शिवम् एवं अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button