मधेपुरा जिला के 42 परीक्षा केंद्रों पर 28 हजार सात सौ 42 छात्र-छात्राएं सोमवार से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित

जिला में 42 परीक्षा केंद्रों पर 28 हजार सात सौ 42 छात्र-छात्राएं सोमवार से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित 42 परीक्षा केंद्र निर्धारित है, इसमें सदर अनुमंडल अंतर्गत छात्रों के लिए 12 परीक्षा केंद्र व छात्राओं के लिए नौ परीक्षा केंद्र निर्धारित है व उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत छात्रों के लिए 11 व छात्राओं के लिए 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित की गयी है. परीक्षा केंद्रों में सदर अनुमंडल अंतर्गत तीन व उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत एक आदर्श परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी पूरी परीक्षा

कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. आज सोमवार से शुरू होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में कोई भी कोताही नहीं बरती जाये, इसके लिए रविवार को ही जिले के सभी वरीय अधिकारियों ने सभी केंद्रों का जायजा लिया. सुबह नौ बजे व दोपहर 01:30 बजे तक करें प्रवेश
परीक्षा दो पालियों में ली जायेगी. प्रथम पाली की परीक्षा 09:30 बजे से 12:45 बजे तक व द्वितीय पाली 02:00 से 05:15 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थी प्रथम पाली में सुबह नौ बजे व द्वितीय पाली में दोपहर 01:30 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करेंगे. इस बाबत जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारी की गयी है.
