महाकुंभ में एंटी ड्रोन सिस्टम ने 9 ड्रोन गिराए:कल विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, अमृत स्नान करने 3.5 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

महाकुंभ के पहले अमृत (शाही) स्नान में मंगलवार को 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। शाही स्नान सुबह 6 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान जूना अखाड़ा समेत सभी 13 अखाड़ों के संतों ने स्नान किया।
मेला क्षेत्र में एंटी-ड्रोन सिस्टम अब तक 9 ड्रोन गिराकर निष्क्रिय कर चुका है। इनमें 6 ड्रोन सिर्फ मकर संक्रांति पर गिराया गया। एक ड्रोन रेड जोन यानी संगम पर जहां अखाड़े स्नान कर रहे थे, वहां घुसने की कोशिश कर रहा था।
प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया। एक दिन के लिए प्रयागराज की आबादी 4 करोड़ पार कर गई। मकर संक्रांति पर यहां 3.50 करोड़ लोगों ने स्नान किया। जिले की आबादी करीब 70 लाख जोड़ ली जाए तो प्रयागराज में एक दिन की जनसंख्या 4.20 करोड़ हो गई।
स्नान के बाद लोगों ने प्रयागराज से घर लौटना शुरू किया। जिन्हें ट्रेन-बस या अन्य साधन मिले वो तो निकल गए। हजारों श्रद्धालुओं को रैन बसेरों में भी रुकने की जगह नहीं मिली। सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी। ये श्रद्धालु आज घर जाएंगे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़कें देर रात तक भरी रहीं। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं थी। लोगों को हॉल में रोका गया। ट्रेनों के हिसाब से ही प्लेटफॉर्म पर भेजा जा रहा।
तृतीय शाही स्नान 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दिन होगा.
चतुर्थ शाही स्नान 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के अवसर पर होगा.
पंचम शाही स्नान 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर होगा.
अंतिम शाही स्नान 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा.

