दुर्गा पूजा में स्टंटबाज बाइकर्स की खैर नहीं :::::::: यातायात पुलिस उपाधीक्षक
यातायात पुलिस उपाधीक्षक
अमन श्रीवास्तव
मधेपुरा
फोटो
मधेपुरा




दुर्गा पूजा के दौरान बाइकर्स गैंग पर विशेष निगाह रखी (Bikers Gang in Madhepura) जाएगी. इसके लिए यातायात पुलिस उपाअधीक्षक चेतानांद झा के नेतृत्व में बैठक की गई, जिसमें यातायात पुलिस पहुंचे. जहां उन्होंने संवेदनशील जगहों पर विशेष निगाह रखने का आदेश दिया है. साथ ही सीसीटीवी कैमरा से भी नजर रखने को कहा गया है.दुर्गा पूजा के समय शाम ढलते ही सड़कों पर लहरिया कट और फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर पुलिस की पैनी नजर है. जिसके तहत बीते बुधवार को यातायात पुलिस उपाधीक्षक चेतानंद झा के नेतृत्व में 30 बाइकर्स को पकड़ कर उनसे करीब ₹40000 जुर्माना वसूला गया.
प्रशासन ने जारी किया निर्देश
बिना लाइसेंस के मेला,
सांस्कृतिक कार्यक्रम, रावण वध, जुलूस, विसर्जन जुलूस पर रहेगी रोक रहेगी.
पंडालों के पास सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी और भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाउडस्पीकर की रखनी होगी. व्यवस्था.
आपत्तिजनक कार्टून, आतिशबाजी और डीजे पर रोक लगाया गया है. मूर्ति का विसर्जन अस्थायी तालाब में ही करने का निर्देश दिया गया है.
बाइकर्स गैंग पर कार्रवाई के लिए पुलिस बल तैनात किया जाता है.
बाइकर्स गैंग के ख़िलाफ़ त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित थानाध्यक्ष और पुलिस अवर निरीक्षक भ्रमणशील रहते हैं.
बाइकर्स गैंग के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए जाते हैं.
बाइकर्स गैंग के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए पुलिस बल को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया जाता है.
यातायात नियमों का पालन करें
दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें
चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें
ट्रिपल लोडिंग वाहन नही चलाए
लहरिया कट ओवरटेक ना करें