जिले में किडनी के मिल रहे हैं रोजाना मरीज रहे सावधान डॉक्टर पंकज - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में किडनी के मिल रहे हैं रोजाना मरीज रहे सावधान डॉक्टर पंकज

सदर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा राशन कार्ड नही रहने पर मरीजों को खर्च करने पड़ेंगे 1745 रुपए लगेंगे वही अब तक 36 मरीज है किडनी के जिनमे रोजाना सदर अस्पताल के डायलसिस सेंटर में उन 36 मरीजों का डायलसिस किया जाता है. वही बताया गया की रोजाना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है. जबकि पिछले महीने 325 मरीज है और पिछले महीने तक 325 मरीज अपना डायलिसिस करवा चुके हैं. गौरतलब हो कि सदर अस्पताल में अपोलो डायलिसिस प्राइवेट लिमिटिेड, हैदराबाद की कंपनी के द्वारा डायलिसिस की सुविधा दी गई है. नवीनतम तकनीक से यह सेवा लगातार 24 घंटे उपलब्ध रहता है.राज्य सरकार से निर्गत जिन लोगों के पास राशन कार्ड हैं. और उनका नाम पूविक्ता प्राप्त गृहस्थी (पीएचएच) फ्री डायलिसिस किया जा रहा है. और जिनका नाम राशन कार्ड में नहीं है उनको सरकारी राशि के तहत डायलसिस कराने के लिए 1745 रुपया लग रहा है. डायलिसिस कराने आए मरीज को चार घंटे का समय लगता है.
विदित हो कि 22 मई से सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत हुई है और अब तक लगभग सभी किडनी मरीज आए हैं जिनकी 32 बार डायलिसिस की गई है. अगर डायलिसिस मरीज को कोई जानकारी लेनी हो, रजिस्ट्रेशन करवाना हो, इसके लिए मोबाइल नंबर 8521676891 पर संपर्क कर सकते है.जिले के सभी क्षेत्रों से लोग सीधे सदर अस्पताल में आकर कम पैसे में ही अपने मरीज का डायलिसिस करा सकते हैं.सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजाें के लिए अच्छा साबित हो रहा है.अपोलो डायलिसिस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद की कंपनी ने पांच मशीन लगाई है. जिसमें चार नेगेटिव मरीज के लिए और एक पॉजिटिव मरीज के लिए डायलिसिस सुविधा हो जाने से मरीजों को इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी. मरीजों को बाहर जाकर इलाज कराने की कोई जरुरत नहीं है सुविधा अस्पताल में भी है. वही बाहर में डायलिसिस कराने से 25000 से 30000 रुपया होता है खर्च. वही बताया गया कि लेफोलॉजिस्ट बताते है कि मरीज को डायलिसिस कितनी बार करवाना है. सदर अस्पताल के डायलसिस कार्यरत डॉ पंकज कुमार ने किडनी से होने वाली बीमारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने बताया की किडनी की समस्या लोगों में काफी बढ़ा है.खान पान में संयम रखे. हर वर्ष किडनी की समस्या से दुनिया में करीब 10 लाख मरीजों की मौत हो जाती है, किडनी की समस्या का मुख्य कारण स्ट्रेस होता है. वहीं हाइपरटेंशन व डायबिटीज की वजह से किडनी सबसे ज्यादा प्रभावित होता है. हेल्दी किडनी का लेवल 90 एमएल होनी चाहिए. पेन किलर की दवाई ज्यादा लेने से,खराब शराब की सेवन करने से.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button