नाला की सफाई करवाने पर हुई पानी की निकासी
अमन श्रीवास्तव
द उजाला टाइम्स न्यूज

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी के द्वारा बरसात को देखते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर परिषद मधेपुरा क्षेत्रान्तर्गत थाना चौक से मस्जिद चौक कीचड़युक्त नाले व जलजमाव की सफाई करवाकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. मौके पर सिनियर सुपरवाइजर मो अनवर ने कहा कि मानसून प्रवेश कर चुका है.बरसात से पूर्व नाले की सफाई अनिवार्य लग रहा था. जिसे नगर परिषद के सफाई कर्मियों के सहयोग से साफ करवाया जा रहा है. ज्ञात हो कि यह शहर का एक मात्र नाला है, जिससे पूरे शहर का पानी निकासी होता है. पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन कुमार ने आम जनों से अनुरोध करते हुए कहीं के कूड़ा कचरा नाले में या यत्र तत्र ना फेंके. मौके पर नगर परिषद कर्मी मो अनवर , रमन कुमार, महेन्द्र मल्लिक, अरुण, जेसीबी ऑपरेटर अनमोल कुमार एवं अन्य मौजूद थे.

