Weather Alert: बिहार के 26 जिलों में हो सकती है बारिश - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Weather Alert: बिहार के 26 जिलों में हो सकती है बारिश

राजधानी समेत कई जिलों में देर रात हुई बारिश;

7 दिनों बाद 40 के नीचे पहुंचा पारा

बिहार के 26 जिलों में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जतायी जा रही है.पटना समेत कई जिलों में शुक्रवार की रात बारिश हुई. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. राज्य में पिछले कुछ दिनों से पछुआ हवा का प्रकोप बना हुआ है. 22 अप्रैल यानी शनिवार से इसका असर कम होगा.आज से पूर्वा हवा चलेगी, इससे लोगों को राहत मिल सकती है.
बिहार में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के अधिकतर जिलों में हीट वेव के हालात बने हुए हैं.7 दिनों के बाद शुक्रवार को पटना और शेखपुरा में पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में बारिश के आसार दिख रहे हैं.

इन 26 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 से 23 अप्रैल तक बिहार के 26 जिलों में बारिश हो सकती है। इसमें सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, गया, पटना, जहानाबाद अरवल औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर, रोहतास और भोजपुर में आज बारिश हो सकती है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

पटना का पारा 7 दिनों के बाद आया 40 डिग्री के नीचे

बीते 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, शुक्रवार को 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। जबकि पटना और शेखपुरा का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गया का 38.6 डिग्री, पश्चिमी चंपारण 38 डिग्री, सारण 36.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर 35.8 डिग्री और पूर्णिया का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दरभंगा, सुपौल, अररिया, भागलपुर, पूर्वी चंपारण भोजपुर, सीतामढ़ी, जमुई, औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया नवादा, कटिहार, नालंदा और सीवान का पारा 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button