Madhepura: बीएनएमयू पीजी मनोविज्ञान 1st की परीक्षा 2 मार्च से - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: बीएनएमयू पीजी मनोविज्ञान 1st की परीक्षा 2 मार्च से

बीएनएमयू के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमआई रहमान ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि स्नातकोत्तर मनोविज्ञान प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2021 के पत्र सीसी-4 की प्रायोगिक परीक्षा 2 मार्च को स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग उत्तरी परिसर में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का आयोजन दो पाली में होगा। पहली पाली का समय 10 to 1 बजे तक होगा और इस पाली में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगी। दूसरी पाली में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा में बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button