Madepura:मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा छापामारी कर जिले के विभिन्न जगहों से किया गया गिरफ्तार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madepura:मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा छापामारी कर जिले के विभिन्न जगहों से किया गया गिरफ्तार

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मद्यनिषेध सहरसा व सुपौल के साथ संयुक्त छापामारी अभियान के तहत सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक वार्ड नं 01 के निकट में छापामारी कर 14.000 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ रुबन कुमार को गिरफ्तार कर, गिद्धा वार्ड नं-03 में छापामारी कर 5.000 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ सीता देवी को गिरफ्तार कर, शंकरपूर थाना क्षेत्र के निशिहरपुर वार्ड नं 04 में छापामारी कर 10.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर अशोक ऋषिदेव एवं लालतुन ऋषिदेव को गिरफ्तार कर, सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के वैरवाना वार्ड नं-०6 में छापामारी कर 02.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर देवकी देवी एवं 5.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर छेदनी देवी को गिरफ्तार कर, बेहरारी वार्ड नं-०2 में छापामारी कर 05.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जीतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर, बेहरारी वार्ड नं-०2 में छापामारी कर 05.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर अरविन्द कुमार को गिरफ्तार कर, गिद्धा वार्ड नं-02 में छापामारी कर 35.000 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 1040 ली जावा पास को घटना स्थल पर विनष्ट करते हुए श्यामकिशोर सरदार उर्फ पोलाय के विरुद्ध फरार, शंकरपूर थाना क्षेत्र के निशिहरपुर वार्ड नं 01 में छापामारी कर 13.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर विद्यानंद सरदार एवं संजय ऋषिदेव को गिरफ्तार कर, मधेपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड नं 10 में छापामारी कर 0.360 लीटर अवैध विदेशी शराब. 01 मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए शिव कुमार उर्फ शिवशंकर कुमार को गिरफ्तार करते हुए क्रमशः निरीक्षक मद्यनिषेध भिखारी कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध हैदर अली, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध जवाहर कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध प्रियंका कुमारी,निरीक्षक मद्यनिषेध संजय कुमार प्रियदर्शी, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध संतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध जवाहर कुमार, अवर निरीक्षक मद्यनिषेध नितीश कुमार तथा निरीक्षक मद्यनिषेध भिखारी कुमार द्वारा अभियोग दर्ज किया गया l साथ ही मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर कुल 101 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button