बिजली के 33 हजार वाेल्ट के हाईटेंशन तार पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली के 33 हजार वाेल्ट के हाईटेंशन तार पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा

बसंतपुर के रतनपुर पंचायत के पिपराही वार्ड-2 निवासी पवन सादा के 18 वर्षीय पुत्र रामानंद सादा ने गुरुवार की शाम करीब 7 बजे बिजली के 33 हजार वाेल्ट के हाईटेंशन तार पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। लगभग तीन घंटे तक तार पकड़कर युवक झूलता रहा, जिसकी वजह से बिजली बाधित रही। युवक को बिजली पोल पर चढ़ते देखकर लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि लोगों की सूचना पर बिजली विभाग ने बिजली काट की। उतारने का प्रयास स्थानीय लोग सहित रतनपुर पुलिस एवं बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा किया जा रहा था, लेकिन युवक किसी की नहीं सुन रहा था और तार पर आगे बढ़ता ही जा रहा था। इसके बाद बिजली विभाग का कर्मी पोल पर रस्सी बांधकर चढ़ा तो युवक तार को जोर-जोर से हिलाने लगा। कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद युवक धान के खेतों में लगभग रात्रि के 10 बजे जाकर गिरा। युवक को सुरक्षित रतनपुर थाना लाया गया। मिली जानकारी अनुसार उक्त युवक रामानंद सादा मानसिक रूप से विक्षित है। माता-पिता के नहीं रहने के कारणा युवक की देखभाल उनके दादा-दादी के द्वारा किया जाता है। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार वाले से 25 रुपये मांगे. परिवार वालाें ने रुपये देने से मना कर िदया और युवक ने जान की बाजी लगाकर बिजली के तार पर चढ़कर ड्रामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम में लगभग 7 बजे रामानंद सादा पिपराही में 33 हजार हाईटेंशन बिजली तार के पोल के सहारे ऊपर चढ़ रहा था। लोगों ने जगदीशपुर फीडर को इसकी सूचना दी और बिजली आपूर्ति सेवा बाधित कर दी। यह देखस्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग की टीम और रतनपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत दलबल के साथ पहुंची। रतनपुर पंचायत के उपमुखिया संजय कुमार यादव व रतनपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद युवक को तार से उतारा जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button