नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अब ड्रेस कोड में नजर आयेंगे.

नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में लगे तमाम कर्मियों एवं वाहन चालकों को ड्रेस प्रदान किया गया.वही जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मियों के बीच ड्रेस वितरण किया गया है.उन्होंने बताया कि मधेपुरा को साफ सफाई रखने में सभी की जिम्मेदारी है. और नगर परिषद के सफाई कर्मी अपनी कर्तव्य को बखूबी निभा रहे. उनसे आगे भी उम्मीद है कि वह मधेपुरा को स्वच्छ एवं सुंदर दिखने में इसी तरह साथ निभाएगे. वही मौके पर मुख्य पार्षद निर्मला देवी ने बताया कि मधेपुरा में कुल वार्ड 26 में सभी सफाई कर्मी रोजाना जा रहे है.अगर किसी जगह कोई सफाई कर्मी नही पहुँच रहे है तो इसकी शिकायत आप मुझ तक कर सकते हैं. आने वाले दिनों में साफ सफाई के रैंकिंग में मधेपुरा को नम्बर वन बनाने की प्रयास जारी है.स्वच्छता व स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक होते हैं और यह तभी संभव होता है, जब सफाई कर्मी उसे परिणाम तक पहुंचाते हैं. उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि गंदगी इधर, उधर न फेंके.उन्होंने कहा कि जो कचरा हम देखना पंसद नहीं करते, उसे सफाई कर्मी हटाते हैं. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है.वही मौके पर मौजूद पूर्व वार्ड पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव वार्ड 13 पार्षद सीमा देवी अनवर कुमार दीपक कुमार एवं अन्य मौजूद थे.
