ब्रेकिंग न्यूज़
2024 के आखिरी महीने में आवासीय ए.एस. जूनियर स्कूल के बच्चों के बीच पिकनिक का आयोजन किया गया।

मधेपुरा:- नगर परिषद मधेपुरा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं-14 में रेखा सेवा सदन में गुजरने वाले साल-2024 के आखिरी महीने में आवासीय ए.एस. जूनियर स्कूल के बच्चों के बीच पिकनिक का आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि बच्चे भगवान स्वरूप होते है। इनके साथ कुछ पल भी बिताए समय काफी महत्वपूर्ण व आनंदमय होते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आपलोग खूब मन लगाकर पढ़े और अपने माँ-पिता समेत जिले का नाम रोशन करे। इस मौके पर रघुवीर कुमार शिक्षक, अमित कुमार, शिक्षक, धर्मनाथ ठाकुर स्टेट बैंक कर्मचारी, दिवाकर कुमार, भूषण कुमार, सान्वी कुमारी, आयुषी कुमारी, विवेक कुमार, हर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
