हर साल 26 सितंबर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर परिवार नियोजन और यौन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. - The Ujala Times News
Uncategorized

हर साल 26 सितंबर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर परिवार नियोजन और यौन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए.

अमन श्रीवास्तव

सीईओ

द उजाला टाइम्स न्यूज

जनसंख्या स्थिरीकरण संबंधी प्रयासों की मजबूती के लिये परिवार नियोजन व यौन स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 26 सितंबर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस का आयोजन किया जाता है. परिवार कल्याण व परिवार नियोजन कार्यक्रम के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी उपायों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित विश्व गर्भनिरोधक दिवस के मौके पर जिले में जागरूकता संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किये गए. इस क्रम में गर्भ निरोध के उपलब्ध साधनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए योग्य लाभार्थियों तक सुलाभता पूर्वक संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है. इसको लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष आयोजन किया गया है.गर्भनिरोधक साधनों की सही जानकारी जरूरी: विश्व गर्भनिरोधक दिवस के संबंध में सिविल सर्जन डॉ मिथलेश ठाकुर ने बताया कि परिवार नियोजन व सुरक्षित यौन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है.हर एक व्यक्ति तक गर्भनिरोधक साधनों की सही जानकारी व संबंधित सेवाएं प्रदान करना स्वास्थ्य विभाग का प्राथमिक लक्ष्य है. इसको लेकर योग्य दंपतियों को नि:शुल्क गर्भनिरोध संबंधी सेवाएं, काउंसिलिंग की सेवा दी जा रही है. युवाओं व महिलाओं को इसके इस्तेमाल के लिये खासतौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है.गर्भनिरोध संबंधी साधनों का सही उपयोग व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों की मजबूती के लिये जरूरी है. उन्होंने कहा कि पूर्व में ही जिले के सदर अस्पताल और सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को विश्व गर्भनिरोधक दिवस के सफल आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए थे. वही मौके पर मौजूद डॉक्टर फूल कुमार, सदर अस्पताल प्रबंधक पियूष वर्धन डीसीएम संजीव सिन्हा एवम अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button