सदर थाना पुलिस के द्वारा छापामारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब को किया गया जप्त - The Ujala Times News
Uncategorized

सदर थाना पुलिस के द्वारा छापामारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब को किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार के निर्देशानुसार शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधकर्मी के विरूद्ध लगातार छापारी की जा रही थी.इसी क्रम में सोमवार के रात्री में सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मधेपुरा शहर स्थित टी०पी० कॉलेज से पूरब अल्पसंख्यक छात्रावास से 100 मीटर पहले स्थित अभिषेक कुमार पिता शिव नारायण यादव के मकान में रह रहे किरायेदार सोनू कुमार एवं रामकृष्ण कुमार के द्वारा बाहर से विदेशी शराब लाकर अपने कमरा में रखे हुआ हैं. तत्पश्चात प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पु०नि० सह थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए उक्त स्थल पर छापामारी की गयी, छापामारी के क्रम में आरोपी भागने में सफल हो गया.तत्पश्चात् कमरा का विधिवत् तलाशी लिया गया कमरा से भारी मात्रा में विदेशी शराब का कुल 11 कॉर्टून सहित कुल 157.31 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं 1050/24 धारा-30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज किया गया.कांड में फरार अरोपी के विरूद्ध छापामारी की जा रही है.
बरामद विदेशी शराब इंपीरियल ब्लू ब्लेंडेड ग्रेन व्हिस्की
750 एमएल की 24 बोतल,ऑफिसर्स चॉइस ग्रैंड व्हिस्की 180 एमएल 192 बोतल,हेवर्ड्स 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर 500 एमएल की 24 बोतल,रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की 750 एमएल की 24 बोतल,रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की
750 एमएल की 12 बोतल,रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की 750 एमएल की 10 बोतल,हेवर्ड्स 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर 500 एमएल की 64 बोतल,हेवर्ड्स 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग,बलेंडर्स प्राइड,बीयर 500 एमएल की 12 बोतल,नाइट राइडर,750 एमएल की 20 बोतल,750 एमएल की 7 बोतल
कुल मात्रा-157.31 लीटर

छपामारी टीम में शामिल
सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार,एसआई इंद्रजीत तांती,सोमू कुमार,सिपुल कुमार,सतोष कुमार यादव एवम् अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button