ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: सदर थाना क्षेत्र के भिरखी के वार्ड नंबर 21 के निवासी सदानंद के 35 वर्षीय पुत्र विवेक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई छोटू ने बताया कि उनका भाई विवेक बाजार से घर पैदल जा रहा था. इसी दौरान कोई अज्ञात चार पहिया वाहन विकी पुल के समीप उसे धक्का मारकर फरार हो गया इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया. वही बताया गया कि विवेक की दो पुत्री और एक पुत्र है.वही बताया गया कि विवेक डाकघर में डाकिया का कार्य करते थे.वही विवेक के पिता किसान है.वही उनकी मौत से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है. वही शव की पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया.
