सदर अस्पताल में पहली बार 100 मरीजों का सीजेरियन ऑपेरशन जिनमे 48 ऑपरेशन डा खुशबू प्रकाश ने किया
अमन श्रीवास्तव

सदर अस्पताल में पहली बार बीते एक महीने में 100 सिजेरियन ऑपरेशन किया गया. जो कि बीते महीने अगस्त में किया गया है इस इस सिजेरियन ऑपरेशन में 48 सिजिरियन ऑपरेशन अकेले ही नोडल अधिकारी लेबर रूम की डॉक्टर खुशबू प्रकाश के द्वारा किया गया है. डॉक्टर खुशबू प्रकाश ने बताया कि सदर अस्पताल में तो गरीब और जरूरतमंद मरीज आते रहते हैं और जब यहां महिला विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक है तो क्यों किसी मरीज को किसी निजी क्लीनिक का सहारा क्यू लेना पड़े. वहीं उन्होंने कहा कि जहां तक हम सभी से हो पता है वहां तक मरीजों को हर संभव मदद करते हैं.किसी मरीज को कहीं इधर-उधर भटकना न पड़े इसका विशेष रूप से ख्याल रखते हैं. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ फूल कुमार, और डा संतोष प्रकाश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जिससे कि हमलोग 100 सिजेरियन ऑपरेशन अगस्त माह में कर चुके हैं. डॉक्टर फूल कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सारी महिला चिकित्सक एनेस्थीसिया चिकित्स्क ,लेबर रूम स्टाफ और ओटी स्टाफ को धन्यवाद दिया.