सदर अस्पताल में कार्यरत हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पवन कुमार पहले हुई अपहरण फिर अपराधी हथियार के बल पर एक लाख 70 हजार फोन पे करने के बाद किया मुक्त

सदर थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया की शनिवार के देर शाम डॉ पवन कुमार सदर अस्पताल से अपने घर सहरसा जा रहे थे. इसी दौरान मिठाई के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बोला की पीछे एक व्यक्ति की दुर्घटना कर के भागे हो पहले उसका इलाज करवाओ और वो उनके साथ गाड़ी में बैठ गया. और थोड़ी दूर जाने के बाद बोला की तुम्हे जान से मारने के लिए पांच लाख रूपए मिला है .अगर तुम अपनी जान बचाना चाहते हो तो पांच लाख दो हम तुमको छोड़ देंगे.जब डा ने बोला की मेरे पास पैसे नहीं है तब अज्ञात बंदूकधारी अपराधी ने बोला की तुम फोन पे तो चलाते हो उसमे से भेजो तब मोबाइल से अपने यूपीआई मोबाइल ने करीब 1 लाख रुपए और उनकी दूसरे फोन पे अकाउंट से 70 हजार और सोने का चेन ले लिया और चेतावनी दी की अगर इसकी जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे. वही इसके बाद उन्होंने अपने सहपाठी डॉक्टर को सभी वार्ता बताई इसके बाद सभी ने जाकर सदर थाना में थानाध्यक्ष से मिले.और अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है पुलिस अपने स्तर से छानबीन करेगी.