सड़क दुर्घटना में एक महिला जख्मी बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क दुर्घटना में एक महिला जख्मी बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर

सदर प्रखंड के बालगढ़िया के निवासी विमलेश्वरी यादव की पत्नी कौशल्या देवी की हुई सड़क दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कौशल्या देवी अपने घर से अपनी बहन रंभा देवी के घर चकला जा रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार कर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया .जिस कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई. वहीं स्थानीय लोगों एवं उनके परिजनों की मदद से आनन फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया .जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर मिथिलेश कुमार के द्वारा उनकी प्राथमिक उपचार की गई सिर में गंभीर चोट के कारण एवं सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button