शिव शंकर मोटर्स ने लकी ड्रा के विजेताओं को मिले बेहतरीन उपहार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

शिव शंकर मोटर्स ने लकी ड्रा के विजेताओं को मिले बेहतरीन उपहार

शिव शंकर मोटर्स ने लकी ड्रा के विजेताओं को मिले बेहतरीन उपहार

जिला मुख्यालय स्थित पुराना बस स्टैंड शिव शंकर मोटर्स की ओर से शनिवार को लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्यां में ग्राहकों ने भाग लिया. दीपावली और धनतेरस के अवसर पर शिव शंकर मोटर्स से ई रिक्शा और सीएनजी ऑटो की खरीदने वाले सभी ग्राहकों को ड्रा कूपन दिया गया था.जिसे शनिवार को सभी ग्राहकों की उपस्थिति में लकी ड्रा निकाला गया और विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए.वही कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव शंकर मोटर्स के प्रोपराइटर कन्हैया अग्रवाल ने की उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार दो पहिया वाहन हीरो एच एफ डीलक्स मधेपुरा जिला के चौसा निवासी शंकर मंडल निवासी को मिला, द्वितीय पुरस्कार पांच लोगों को साइकिल को,जबकि तृतीय पुरस्कार में सात लोगों को कुलर को प्रदान किया गया. चौथा पुरस्कार में दस लोगों को एलईडी इसके अलावा विशेष पुरस्कार के टीवी के रूप में दिया गया.वही कार्यक्रम में कई अतिथि मौजूद रहे. इसके साथ ही लगभग 100 से अधिक ग्राहकों को मिक्सिंग समेत अन्य उपहार भी दिए गए.निदेशक कन्हैया अग्रवाल कुमार ने कहा कि शिव शंकर मोटर्स हमेशा ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लाता रहता है.आने वाले दिन में भी विशेष छूट और उपहार की योजना तैयार की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button