विधानसभा चुनाव को लेकर,शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
अमन श्रीवास्तव
द उजाला टाइम्स न्यूज
9955734102

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को शांति, सुरक्षा और विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार को घैलाढ बजार में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व घैलाढ थाना अध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने किया. फ्लैग मार्च बजार के मेला ग्राउंड बाजार, से गुजर कर बाजार के मुख्य चौराहा से होकर बाजार के विभिन्न गलियों से गुजर कर थाना चौक होते स्टेट बैंक चौक पर होते हुए पहुंचकर समाप्त हुआ. वही इस दौरान थाना अध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना था. यह फ्लैग मार्च विधानसभा चुनाव जैसे पर्व के दौरान संभावित आचार संगीता उल्लंघन व भारी भीड़ को देखते हुए आयोजित किया गया शहर के विभिन्न गली- मोहल्ले में भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया और लोगों को निर्भीक रहने का संदेश दिया. इसका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है. वही इन्होंने फ्लैग मार्च के दौरान आम लोगों से शांति व सछ्वावना के साथ कोई किसी तरह का भगदर ना आशंका होने पर पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचित करें. फ्लैग मार्च में एस आई लवकुश कुमार, श्याम देव प्रसाद, मनोज सिंह, दिवाकर सिंह के अलावा अन्य बटालियन के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान भी शामिल थे.