लूट व हत्या की नीयत से आए चार बदमाशों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

लूट व हत्या की नीयत से आए चार बदमाशों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने गुरुवार को जिले के चौसा थाना क्षेत्र के अरसंडी के पास से लूट व हत्या की नीयत से जमा हुए भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से चार पिस्टल, 17 कारतूस, 1560 रुपये, छह मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड बरामद किए गए हैं. इस मामले में चौसा थाने में चार बदमाशों समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. डकैती व हत्या की नीयत से आए चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तारडकैती व हत्या की नीयत से आए चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तारजागरण संवाददाता, मधेपुरा: जिले के चौसा थाना क्षेत्र के अरसंडी के समीप से गुरुवार को पुलिस टीम ने डकैती व हत्या करने की नीयत से एकत्रित हुए भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार बदमाशों के पास से चार कट्टा, 17 कारतूस, 1560 रुपये, छह मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड बरामद हुआ है। मामले में चार बदमाश सहित छह के खिलाफ चौसा थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को मिली थी बदमाशों को आने की सूचना एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बाहर से आए कुछ बदमाश डकैती व हत्या की नीयत से चौसा थाना अंतर्गत अरसंडी गांव के समीप जमा हुए हैं। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष चौसा पुलिस अवर निरीक्षक विनय शंकर प्रसाद व सशस्त्र बल को शामिल कर अरसंडी निवासी बिलास यादव के घर के समीप से डकैती व हत्या की नीयत से आए चार कुख्यात बदमाश को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

#madhepura #Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button