रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चार चक्का सवार अपराधकर्मियों का पीछा कर एक को अवैध हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चार चक्का सवार अपराधकर्मियों का पीछा कर एक को अवैध हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात, सदर मधेपुरा थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार को एक गुप्त सूचना मिली कि एक उजले रंग की वाहन — रजि. सं. BR-43AC-2946 — सिंहेश्वर से मधेपुरा की ओर आ रही है, जिसमें कुछ अपराधी सवार हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कॉलेज चौक के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर वाहन चालक तेजी से गाड़ी मोड़कर बेलहा घाट की ओर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और बेलहा घाट पुल के पास वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया।गाड़ी रुकते ही कुछ अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने एक अपराधकर्मी को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान प्रियेश मणी उर्फ छोटू, पिता अनिल साह, निवासी बेलहा घाट वार्ड नं. 01, थाना सदर मधेपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान वाहन से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर राहगीरों से हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करता था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं फरार अपराधकर्मियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।मधेपुरा पुलिस के इस अभियान ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं बची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button