राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, मातम में बदलीं नए साल की खुशियां, पिता-बेटे और पुत्रवधु की दर्दनाक मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, मातम में बदलीं नए साल की खुशियां, पिता-बेटे और पुत्रवधु की दर्दनाक मौत

भरतपुर जिले के डीग में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पलवल सोहना मार्ग पर धतीर पुलिस चौकी के पास हुआ था। दरअसल यहां पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे में पिता, पुत्र और पुत्रवधु की मौत हो गई

एक साथ होगा अंतिम संस्कार
इस हादसे में प्रिंस और लोकेश जावट भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पलवल शहर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। सहेडा गांव में तीनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार होगा। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button