मिशन मुस्कान के तहत चोरी के मोबाइल एसपी ने वास्तविक स्वामित्व को सौंपा लोगों ने कहा मधेपुरा पुलिस कबीले तारीफ - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मिशन मुस्कान के तहत चोरी के मोबाइल एसपी ने वास्तविक स्वामित्व को सौंपा लोगों ने कहा मधेपुरा पुलिस कबीले तारीफ

अमन श्रीवास्तव

The Ujala times news

Chief Executive Officer (CEO)

मधेपुरा पुलिस द्वारा पुलिस पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध को मजबूत करने एवं आम जनों में पुलिस की सहयोगी छवि को परीक्षित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय बिहार के निर्देश पर चलाए जा रहे. वहीऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 58 मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 11 लाख 60 हजार रुपए का मधेपुरा पुलिस के द्वारा बरामद किया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार के द्वारा उनकी वास्तविक स्वामी को सौप जा रहा है.वही वास्तविक मोबाइल स्वामी लाल यादव,रवि कुमार, कुमार , कारे, मो अफसार, अर्जुन एवं कई ऐसे भी है जिनका स्वामित्व का पता नहीं चल पाया है. जिनके पास कागज होगा वह थानाध्यक्ष संपर्क कर ले.

वही कृष्ण ने बताया की पुलिस अधीक्षक के द्वारा मिशन मुस्कान के तहत मेरा खोया हुआ मोबाइल मिली है इसकी काफी खुशी है.मधेपुरा पुलिस को धन्यवाद देता हूं.

रौशन ने बताया की मिशन मुस्कान के तहत जो अभियान चलाया जा रहा है मधेपुरा पुलिस की काबिले तारीफ

रवि कुमार ने बताया की मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी. मधेपुरा पुलिस को धन्यवाद देता हूं .

सौरभ ने बताया की मिशन मुस्कान के तहत मेरा खोया हुआ मोबाइल मिला है.जब मोबाइल चोरी हुआ था तो आशा छोड़ दिए थे.मधेपुरा पुलिस को धन्यवाद

दीपक ने बताया कि मिशन मुस्कान के तहत मुझे मोबाइल मिला है.मधेपुरा पुलिस को शुक्रिया

अनुपम कुमारी ने बताया की मिशन मुस्कान के तहत मेरा खोया हुआ मोबाइल मिला है.मधेपुरा पुलिस को दिल से धन्यवाद देती हूं .

वही मौके पर मौजूद मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन,सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार थानाध्यक्ष एसआई इंद्रजीत तांती, पुलिस निरीक्षक सुधाकर,एवम् अन्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button