मधेपुरा : सोने-चांदी के व्यवसायी से लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा : सोने-चांदी के व्यवसायी से लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

मधेपुरा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैलाई है। बुधवार देर शाम मुरलीगंज थाना क्षेत्र के NH-107 पर सोने-चांदी के एक व्यवसायी को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार, रामपुर वार्ड नंबर-10 निवासी 55 वर्षीय नवल किशोर स्वर्णकार रोजाना की तरह अपने पुत्र कुंदन स्वर्णकार के साथ जीतापुर स्थित अपनी दुकान से लौट रहे थे। इसी दौरान बेलदौर की नहर के पास अपाचे बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उनके सीएनजी ऑटो को रोक लिया। बदमाशों ने व्यवसायी से 1 किलो 800 ग्राम चांदी और जेवरात से भरा बैग लूटने का प्रयास किया।जब नवल किशोर ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। गोलीबारी के बाद अपराधी लूटे गए बैग के साथ फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यवसायी को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मधेपुरा रेफर कर दिया।घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल फैल गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने इस घटना को लेकर दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button