मधेपुरा में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बोले- जल्द होगा खुलासा, जांच जारी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बोले- जल्द होगा खुलासा, जांच जारी

मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में चौथी कक्षा की छात्रा सपना कुमारी (8) की संदेहास्पद मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है, जो मामले की गहराई से जांच कर रही है।

शनिवार को बिहार बाल संरक्षण आयोग, पटना के अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने विद्यालय का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के बाद उन्होंने रविवार को मधेपुरा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर बताया कि आयोग ने सभी बिंदुओं पर जांच की है और संबंधित लोगों से पूछताछ की है।

हम पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहे है और आश्वस्त है कि सपना को न्याय अवश्य मिलेगा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार सपना को अचानक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी, इसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सपना के परिवार ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसआईटी की प्रारंभिक जांच के अनुसार सपना की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही विद्यालय के स्टाफ और सपना की सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है।

डॉ अमरदीप ने आगे कहा कि हम हर पहलू पर जांच कर रहे है, चाहे वह स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हो, भोजन की गुणवत्ता हो, या किसी अन्य तरह की लापरवाही। आयोग का लक्ष्य है कि किसी भी बच्चे के साथ अन्याय न हो और दोषियों को सजा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button