मधेपुरा में जर्जर दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक युवक की मौत, उदाकिशुनगंज के कॉलेज चौक की है घटना - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में जर्जर दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक युवक की मौत, उदाकिशुनगंज के कॉलेज चौक की है घटना

Screenshot

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में जर्जर दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कॉलेज चौक, दोहतबाड़ी, वार्ड 6 निवासी स्व. विश्वनाथ राय के बेटे मंजीत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मंजीत बकरी चरा रहा था इसी दौरान वह ग्रामीण पप्पू साह के चबूतरा पर बैठा था कि आचनक से चबूतरा की पुरानी जर्जर दीवार ढह गई और वो दीवार के मलबे में दब गया। उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और उसने वहीं दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी वहां पहुंचे। इधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची उदाकिशुनगंज की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया।

अमन आनंद मधेपुरा बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button