मधेपुरा: बैंक से पैसा लेकर वापस आने के दौरान मारी गोली एक जक्मी - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा: बैंक से पैसा लेकर वापस आने के दौरान मारी गोली एक जक्मी

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा के सदर अनुमंडल के शंकरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मछहा में मधेपुरा में अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले गांव के ही कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने आज बैंक जा रहे चंद्रकिशोर मंडल, पिता खटर मंडल को घेर लिया। जब उसे छुड़ाने उसके भाई मिथिलेश मंडल और राजकिशोर मंडल पहुंचे तो उनलोगों ने गोली चला दी। जिसमें मिथिलेश मंडल की मौके पर मौत हो गई। जबकि राज किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के चाचा मंतोष कुमार मंडल ने बताया कि गांव के ही मनोज यादव, अनिल यादव और उनके परिवार के लोगों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। चोरी, लूटपाट, जमीन कब्जाना इनलोगों का पेशा है

जमीन अवैध रूप से कब्जाने को लेकर पहले भी हुए थी मारपीट

बीते दिनों इन लोगों ने गांव के ही प्रभाष यादव की जमीन अवैध रूप से कब्ज़ा किया गया था। जिसमें मृतक के पिता गवाह बने थे। कल भी एक व्यक्ति के साथ इन लोगों ने मारपीट की थी। जिसका हमलोगों ने विरोध किया था। इसी बात से ये लोग नाराज होकर आज चंद्रकिशोर को गांव में ही घेर कर मारपीट कर रहे थे। जब बीच बचाव के लिए परिवार के अन्य लोग गए तो उनपर गोली चला दी। गोली की आवाज से चारों ओर से लोग दौड पड़े और जख्मी राजकिशोर मंडल को आनन फानन में जननायक करपुरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया है। एक साथ दो लोगों पर गोली चलने और हत्या की सुचना मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही शंकरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है। इस सम्बन्ध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button