मधेपुरा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाई में अंतर्जिला गिरोह का सरगना और 25 हजार का इनामी कुख्यात प्रवीण कुमार उर्फ कारी सहित गिरोह के 6 बदमाश अवैध आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाई में अंतर्जिला गिरोह का सरगना और 25 हजार का इनामी कुख्यात प्रवीण कुमार उर्फ कारी सहित गिरोह के 6 बदमाश अवैध आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए अंतर्जिला गिरोह के सरगना और 25 हजार के इनामी कुख्यात प्रवीण कुमार उर्फ कारी सहित गिरोह के 6 बदमाशों को अवैध आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थों के साथ धर दबोचा है। जानकारी देते हुए मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि इन बदमाशों को मधेपुरा सदर थानाक्षेत्र अन्तर्गत अर्द्धनिर्मित्त मठाही रेलवे ओभरब्रीज के पास इकट्ठा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया है। पकड़ाये गये बदमाशों में कुख्यात व इनामी प्रवीण कुमार उर्फ कारी के अलावे दिनेश यादव, रमेश यादव, भूपेन्द्र यादव, पप्पू कुमार यादव और दिलखुस कुमार शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 3 कट्टा, 3 जिंदा गोली, 2 मस्केट, 248 ग्राम गांजा, 2 बाइक व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। वांछित अपराधी प्रवीण कुमार उर्फ कारी पर सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के कई ठानों में एक दर्जन से भी ज्यादे मामले दर्ज हैं। एएसपी ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आये कुख्यात अपराधी कारी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में भर्राही थानान्तर्गत होटल संचालक ज्योतिष रजक की हत्या करने सहित कई घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। फिल्हाल पुलिस सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।

बाइट : प्रवेंद्र भारती, एएसपी, मधेपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button