मधेपुरा : आंगनबाड़ी सेविकाओं ने व्यवहार न्यायालय के समय सड़क को किया जाम

- 21 सूत्री की मांग को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया सड़क को जाम

मधेपुरा/ बिहार : बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा उग्र आंदोलन करते हुए आंगनबाड़ी सेविका ने व्यवहार न्यालय के समीप सड़क को किया जाम
समेकित बाल विकास सेवा परियोजना कार्यक्रम अंतर्गत कार्यरत आंगनवाड़ी सेविका सहायिका समाज में गरीबी रेखा से नीचे से जिंदगी गुजर बसर करने वाली परिसर बच्चों का प्राथमिक शिक्षा से पूर्व की शिक्षा देने और उसे कुपोषण से मुक्ति दिलाने के कार्य में लगी इनके काम का समय मात्र 4
चार घंटे निर्धारित है परंतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न तरह के कार्यों में लगाया जाता है जो कि 8 घंटे में भी पूरा नहीं होता है. टीकाकरण पल्स पोलियो ,विटामिन ,मलेरिया, फाइलेरिया, परिवार नियोजन रोग से ग्रसित लोगों को बार-बार चिकित्सा लाभ मुहैया कराना. स्वाभिमान जनगणना विधवा पेंशन चुनाव कार्य शौचालय का निर्माण कन्या सुरक्षा योजना जन्म मृत्यु दर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सभी प्रकार के सर्वेक्षण कार्य प्राथमिक विद्यालय में नामांकन बढ़ाने का कार्य समाज में जागरूकता पैदा करने तक का कार्य लिया जाता है. यानी सरकार द्वारा सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के कार्य में सेविका रहे कार्यों को को ही लगाया जाता है .अब तो सभी काम डिजिटल करना पड़ रहा है फिर भी ममतामई महिलाएं कर्मी महज मानदेय पर ही खतने का मजबूर है. इन्हें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अंतर्गत खेत मजदूरों या मनरेगा के मजदूरों को मिलने वाली मजदूर के समान भी मानदेय राशि नहीं दिया जाता है. जो भारतीय संविधान सुप्रीम कोर्ट के डायरेक्शन एवं मानव अधिकार को खुलम खुला उल्लंघन है .अत्यंत खेद पहल तो यह है कि देश की अधिकांश राज्य सरकारी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका को केंद्र सरकार द्वारा देख मानदेय के अलावा अपने स्तर से एक जीवन उपयोगी आकाश अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देती है .जबकि बिहार सरकार के द्वारा अतिरिक्त प्रसारण ऊंट के मुंह में जीरा का पूरा समान काम का वेतन परोसा जा रहा है. इसी को लेकर के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सड़क को जाम किया है उन्होंने कहा कि इसी माह 10 फरवरी को तमाम परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन के माध्यम पर मांग पत्र समर्पित किया गया था. वही 28 फरवरी यानी आज मंगलवार को जिला मुख्यालय के समक्ष जेल भरो आंदोलन किया गया है ,वही 15 मार्च 2023 को विधानसभा का घेराव किया जाना है, 28 मार्च को संसद भवन दिल्ली का भी घेराव किया जाएगा. वही मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष पल्लवी ,बिहारीगंज सचिव विनीता झा, पुरैनी प्रखंड अध्यक्ष फरजाना खातून, चित्रा भारती, नूतन कुमारी ,रिंकू राय ,मधुर माला गीता,अन्नपूर्णा ज्योति ,एवं अन्य आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थी.
