मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मद्यनिषेध सहरसा व सुपौल के साथ संयुक्त छापामारी अभियान के तहत बिहारीगंजगिरफ्तार किया गया - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मद्यनिषेध सहरसा व सुपौल के साथ संयुक्त छापामारी अभियान के तहत बिहारीगंजगिरफ्तार किया गया

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मद्यनिषेध सहरसा व सुपौल के साथ संयुक्त छापामारी अभियान के तहत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी वार्ड नं 06 में छापामारी कर 8.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर धीरेन्द्र ऋषिदेव को गिरफ्तार कर, पुरैनी थाना क्षेत्र के पुरैनी वार्ड नं 09 में छापामारी कर 4.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर, मकररी वार्ड नं0-13 में छापामारी कर 5.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर सुरेन्द्र मंडल को गिरफ्तार कर, दुमरैल वार्ड नं0-06 में छापामारी कर 5.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर फागुनी देवी को गिरफ्तार कर, पुरैनी वार्ड नं0-08 में छापामारी कर 180 मिली का 04 पीस अवैध विदेशी शराब बरामद कर राकेश कुमार को गिरफ्तार कर, गोढ़ेला वार्ड नं0-08 में छापामारी कर 10.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर सोनू कुमार को गिरफ्तार कर, रामपुर वार्ड नं0-01 में छापामारी कर 4.600 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर डोमनी देवी को गिरफ्तार कर, भटौनी वार्ड नं0-04 में छापामारी कर 4.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर अनिता देवी को गिरफ्तार कर, कमलपुर वार्ड नं0-01 में छापामारी कर 2.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर लालटू कुमार को गिरफ्तार करते हुए अभियोग दर्ज किया गया l साथ ही मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर कुल 99 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button