मद्यनिषेध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद, 10 अभियुक्त गिरफ्तार
मद्यनिषेध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद, 10 अभियुक्त गिरफ्तार

वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के खिलाफ प्रशासन एक्शन में
समाहर्ता के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया.इस अभियान के क्रम में धैलाढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ररियाहा में छापामारी करते हुए लगभग 65.000 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद की गई। इस कार्रवाई में संलिप्त रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर, अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत अरार नहर पर छापामारी करते हुए लगभग 10.00 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में संलिप्त अंशु कुमार व मो0 मुस्तकीम को गिरफ्तार कर, अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेशना नहर पर छापामारी करते हुए लगभग 10.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में संलिप्त दो पहिया वाहन सहित सतीश कुमार व सनोज मेहता को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया गया.वही इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकार कुल 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है.प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
अमन श्रीवास्तव
मधेपुरा
