बिहार निकाय चुनाव की तारीखों का एलान, जानिए मतदान व मतगणना का नया तारीख - The Ujala Times News
पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

बिहार निकाय चुनाव की तारीखों का एलान, जानिए मतदान व मतगणना का नया तारीख

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नए सिरे से मतदान की तारीख जारी कर दी गयीं है. जानकारी देते हुए बता दूँ की 224 नगरपालिका सीट के लिए दो चरणों में चुनाव होगा. पहले चरण का मतदान 18 दिसंबर को होगा, वहीं इसके वोटों की गिनती 20 दिसंबर को होगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 28 दिसंबर तो इसकी गिनती यानी मतगणना 30 दिसंबर को होगी. मालूम हो कि इसको लेकर 9 सितंबर को बिहार राज्य नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी की गई थी.
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर कहा है कि मतदान की निर्धारित अवधि और मतगणना का समय पूर्ववत रहेगा. मतदान इवीएम के माध्यम से कराये जायेंगे. साथ ही निर्वाचन को लेकर आयोग द्वारा पहले से दिए गए सभी निर्देश प्रभावी रहेंगे.नहीं होगा नया नामांकन
आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रथम व दूसरे चरण में नामांकित उम्मीदवारों के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे. कोई नया नामांकन नहीं लिया जायेगा. उम्मीदवारों को पहले से आवंटित किए गए चुनाव चिह्न के आधार पर ही मतगणना संपन्न करायी जायेगी. आयोग ने सभी जिलाधिकारियों से कहा है कि इसकी जानकारी निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्वाची पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायी जाए. निर्वाचन को लेकर आयोग द्वारा पूर्व में निर्गत सभी निर्देश प्रभावी रहेंगे. किसी तरह की परेशानी या भ्रम होने पर आयोग से मार्गदर्शन लिया जा सकेगा. नगरपालिकाओं की मतगणना के बाद विधिवत परिणाम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता स्वत: समाप्त हो जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button