बिहार दिवस के अवसर पर कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में दिखेगा बिहार का रंगसाउथ फिल्मों के स्टार पंकज केसरी होंगे मुख्य अतिथि, लिट्टी-चोखा और मधुबनी पेंटिंग आकर्षण का केंद्र - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस के अवसर पर कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में दिखेगा बिहार का रंगसाउथ फिल्मों के स्टार पंकज केसरी होंगे मुख्य अतिथि, लिट्टी-चोखा और मधुबनी पेंटिंग आकर्षण का केंद्र

।पटना। कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूके), कलबुर्गी में 23 मार्च 2026 को बिहार दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित करना तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना है।बिहार दिवस राज्य के गठन की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कविता पाठ, चित्रकला प्रदर्शनी और क्विज़ प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साउथ फिल्मों के स्टार और बिहार के सुपुत्र पंकज केसरी होंगे। साथ ही बिहार के पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा और मधुबनी पेंटिंग इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगे।इस आयोजन की तैयारी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शोधार्थियों की टीम कर रही है। हिंदी विभाग की शोधार्थी प्रज्ञा मल्लिक चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन करेंगी, जबकि दीपक तिवारी कविता प्रतियोगिता का संचालन करेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी ललित कला एवं संगीत विभाग की शोधार्थी रानी कुमारी कर रही हैं और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के शोधार्थी अमन कुमार द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन प्रो. प्रमोद कुमार (प्रोफेसर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जबकि डॉ. पी. कुमार मंगलम (सहायक प्रोफेसर, विदेशी भाषा अध्ययन विभाग) सह-संयोजक के रूप में सहयोग दे रहे हैं।

चंदू प्रिन्स की रिपोर्ट पटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button