बदलते मौसम के चपेट में आ रहे है लोग - The Ujala Times News
Uncategorized

बदलते मौसम के चपेट में आ रहे है लोग

सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी इनदिनों काफी बढ़ गयी है. चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों के लिए ओपीडी में इलाज कराना मुश्किल हो रहा है. हालत यह है कि कतार में काफी देर खड़ा रहने के बाद कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है. अव्यवस्था का आलम यह है कि मरीजों को रजिस्ट्रेशन टोकन लेने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. मालूम हो कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग सीजनल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. सदर अस्पताल के ओपीडी में इनदिनों ज्यादातर मरीज सर्दी- जुकाम, बुखार आदि बीमारियों से पीड़ित पाए जा रहे हैं. ओपीडी के दोनों शिफ्टों में इलाज कराने के लिए मरीजों की लंबी कतार लग रही है. ओपीडी के जेनरल कक्ष में मरीजों की सबसे लंबी कतार लग रही है.जेनरल कक्ष में मरीज अधिक रहने के कारण पहले शिफ्ट में चार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की गयी . इस कारण मरीजों को इलाज कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.कतार में काफी देर खड़ा रहने के बावजूद कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस घर लौटने को मजबूर हो गए थे.कमोबेस यही स्थिति बुधवार को भी रही. हालांकि गुरुवार को किसी मरीज को बिना इलाज कराए नहीं लौटना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button