Madhepura: बकरीद पर्व को लेकर शान्ति समिति बैठक की आयोजन
ईद उल जोहा पर्व को शांति बनाने के सदर थाना में किया गया शांति समिति बैठक की आयोजन

प्रधान संपादक अमन श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट
मधेपुरा/बिहार: सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. मालूम हो की बकरीद पर्व को हर हाल में शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है.बताया गया कि स्वयं सभी पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल समय समय पर जारी शासनादेश और निर्देशों का हर हाल में पालन कराया जाए ,पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के सामान्य प्रभार में रहेंगे. संबंधित पदाधिकारी विधि-व्यवस्था का आंकलन कर अपने स्तर से पुलिस अधिकारी बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे.विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए सभी ध्यान देंगे.सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है.जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखे.संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है. अफवाह फैलाने वाले एवं सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.पर्याप्त संख्या में सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियिक्त रहेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि भाई चारे के साथ पर्व मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि अगर कोई भी किसी प्रकार की अफवाह फैलाते हुए दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें जिससे उस पर कार्रवाई हो सके. वही मौके पर सदर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी कलावती कुमारी सदर अंचलाधिकारी योगेंद्र दास सदर थाना प्रभारी अखिलेश एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे.वही बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष सदर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने कहा की आगामी बकरीद पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाए.बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से भी अपील करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है.इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने में सहयोग करें.बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन को सहयोग देने की बात कही. एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा बकरीद के मौके पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी पर्व के दौरान पुलिस सादे लिबास में हर एक चौक चौराहों सहित गांव मोहल्लों में भ्रमण करेगी.पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी. बैठक में मुख्य रूप से मौजूद इसरार अहमद,मो दुलारे, मो आजाद,रविकांत यादव,ध्यानी यादव,प्रो अभिषेक कुशवाहा, मो निजामुद्दीन, मो करीम, श्रवण, सुमित, हिमांशु, प्रिंस,शुभम ,तरुण एवं अन्य मौजूद थे.

