दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था और अमन चैन से मनाया जाए पर्व त्यौहार-एएसपी - The Ujala Times News
Uncategorized

दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था और अमन चैन से मनाया जाए पर्व त्यौहार—–एएसपी

जिला मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ के त्योहार को लेकर आम जन में विश्वास के उद्देश्य से बुधवार के देर रात को फ्लैग मार्च निकाला गया.
अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. जिसमें सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, अपर थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती संतोष कुमार सिंह, सिपाही सोमु कुमार, सिपुल कुमार एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे.वही एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि आमजन में विश्वास बना रहे और आगामी दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ त्योहार के चलते फ्लैग मार्च निकाला गया. शांति व्यवस्था अमन चैन कायम रहे. इसके उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया एवं लगातार त्योहारों को लेकर प्रशासन हाई लाइट मोड पर है. हर चीज पर पैनी नजर प्रशासन के द्वारा रखी जा रही है. असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रहेगी किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले को लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button