दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था और अमन चैन से मनाया जाए पर्व त्यौहार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च:शांति व्यवस्था और अमन चैन से मनाया जाए पर्व त्यौहार

जिला मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन द्वारा नवरात्रि दशहरा त्योहार को लेकर आम जन में विश्वास के उद्देश्य से गुरुवार के देर शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया.सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. जिसमें अपर थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती , यातायात थाना प्रभारी अमन आनंद,संतोष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार,सिपाही कुलजीत कुमार, राहुल कुमार एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे.वही सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि आमजन में विश्वास बना रहे और नवरात्रि और दशहरा त्योहार के चलते फ्लैग मार्च निकाला गया. शांति व्यवस्था अमन चैन कायम रहे. इसके उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया एवं लगातार त्योहारों को लेकर प्रशासन हाई लाइट मोड पर है. हर चीज पर पैनी नजर प्रशासन के द्वारा रखी जा रही है. असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रहेगी किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले को लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button