डीडीसी ने जिला परिषद की जमीन का किया निरीक्षण दिया सख्त निर्देश - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

डीडीसी ने जिला परिषद की जमीन का किया निरीक्षण दिया सख्त निर्देश

गुरुवार को डीडीसी अनिल बसाक के द्वारा मधेपुरा मुख्यालय स्थित जिला परिषद की जमीन में बने यूनानी दवा खाना और जिला परिषद के सामुदायिक विवाह भवन एवं का निरीक्षण किया गया. वही इसके आगे एवं पीछे गंदगी कचरा एवं गंदा पानी देखकर वे काफी नाराज हुए.वहां स्थित नशे के सिरप को देखकर काफी खेद जताया.उसके बाद उन्होंने यूनानी दवाखाना के आगे दुकानदारों के द्वारा बिना कोई आदेश के अवैध रूप से दुकान को आगे बढ़ाते हटाने का अधिकारी को निर्देश दिया.अतिक्रमण करने, दुकान के आगे शेड आदि लगा लिए जाने पर नाराजगी जाहिर की.जिला परिषद की जमीन में अवैध रूप से नशे के सिरप बिखरा पड़े रहने पर भी नाराजगी जताते हुए इस पर रोक लगाने की बात कही. इसके बाद बरसों पूर्व से खंडहर हो चुके भवन को हटाने की बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button